Raipur Breaking : रायपुर के महिला थाना में आग लगाने वाली महिला की मौत, पति के मारपीट और प्रताड़ना से तंग थी महिला 

रायपुर महिला थाना में आग लगाने वाली महिला की मौत

Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 दिन पहले महिला थाना परिसर में खुद पर आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पीड़िता 70% से अधिक झुलस गई थी और DKS अस्पताल में भर्ती थी, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

 

पति की प्रताड़ना से तंग थी महिला

 

जानकारी के अनुसार, मृतका वर्षा गोस्वामी (Varsha Goswami death Raipur) पति के मारपीट और प्रताड़ना से परेशान थी। पीड़िता की बहन ने बताया कि उसका पति शिवम गोस्वामी आए दिन मारपीट करता था। घटना से एक दिन पहले उसने महिला को घर से निकाल दिया था और गर्दन पर लात तक रख दी थी।

 

रायपुर महिला थाना में आग लगाने वाली महिला की मौत (Raipur woman fire case) 

 

वर्षा गोस्वामी और शिवम की 5 साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा। महिला आयोग और पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई थी।

रायपुर महिला थाना में आग लगाने वाली महिला की मौत

महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान लगाई थी आग (Raipur Mahila Police Station fire incident)

 

घटना के दिन महिला पति-पत्नी विवाद को लेकर काउंसलिंग के लिए महिला थाना आई थी। अचानक उसने खुद पर आग लगा ली और जलती हालत में चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर दौड़ पड़ी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया था। फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *