CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 11 IAS अफसरों का तबादला, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार; देखें आदेश की कॉपी

CG IAS Transfer

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को यथावत पदस्थ रखा गया है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है. वहीं दीपक सोनी, कलेक्टर बलौदाबाजार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है.

डॉ. सीआर प्रसन्ना, सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

 

तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उप सचिव बनाया गया है. साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर पद पर यथावत रखा गया है. उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है.

इसी प्रकार सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग) और संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर) को यथावत पदस्थ किया गया है।

आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त किया गया है, जिसे वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त) यथावत रहेंगे और तरूण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है।

देखें आदेश की कॉपी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *