Raipur Car Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात आगजनी की घटना सामने आई है. महादेव घाट रोड स्थित यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. (रायपुर कांग्रेस नेता की कार में आग)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग जिस तेजी से फैली, उससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले कारों पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा दी. कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (inod Kashyap Bhakku Car Burning Raipur) ने घटना को पुलिस की बड़ी चूक बताया है. आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. (Raipur Car Fire)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (Raipur Mahadev Ghat Car Fire)
देखें वीडियो-
