CG Gang Rape: बस का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 दरिंदों ने किया ये गंदा काम

CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बस छूटने के बाद घर लौटने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है और वह चांदनी थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। वापस घर लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई, जिसके बाद वह सड़क किनारे दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चार आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने कोरिया जिले में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान घटनास्थल चांदनी थाना क्षेत्र का होने के कारण मामला वहां स्थानांतरित किया गया।

चांदनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *