CG News: अब छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग और स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार की इस पहल से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने आदेश जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आवश्यक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कक्षावार 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या, कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की संकायवार संख्या की जानकारी मांगी गई है. साथ ही कितने विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम है एवं कितने विद्यालयों में नेट कनेक्टिविटी है, क्या जिले में पूर्व से निःशुल्क कोचिंग चल रही है एवं इसका संचालक किसके द्वारा किया जा रहा है, गतवर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी भी मांगी गई है.
