छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : नवा रायपुर के आसमान में गूंजेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2025 में इस बार राजधानी के लोग एक अनोखे नजारे के गवाह बनेंगे। नवा रायपुर अटल नगर के सेंध लेक क्षेत्र में 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Display Team) रोमांचक और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करेगी।

वायुसेना के इस शौर्य प्रदर्शन (Air Show) में सूर्यकिरण टीम के साथ-साथ वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे। आयोजन से एक दिन पहले, यानी 4 नवंबर को रिहर्सल किया जाएगा ताकि कार्यक्रम की सभी तैयारियां परखी जा सकें।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

यह आयोजन न केवल राजधानी रायपुर के लिए रोमांच और गर्व का अवसर होगा, बल्कि प्रदेशवासियों के लिए भारतीय वायुसेना के शौर्य और कौशल का सजीव प्रदर्शन देखने का सुनहरा मौका भी बनेगा।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी विवेक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *