CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन और होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां अभी थमी नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं, 10 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गर्जन की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

CG Rain Alert

पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

यहां हुई बारिश

मुख्य वर्षा वाले स्थानों में डभरा, पुसौर और छाल में 5 सेमी, जबकि चांपा, पामगढ़, लोरमी, चंद्रपुर और बम्हनीडीह में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई. अन्य स्थानों जैसे दुर्गकोंदल, बिल्हा, जैजैपुर, खरसिया और पिथौरा में 2 सेमी तक वर्षा रिकॉर्ड हुई.

lightning alert in CG

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 9 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *