Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने सैलून दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
तब विजय श्रीवास ने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इससे वह देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। बाद में रात के समय जब विजय अपनी सैलून दुकान को बंदकर घर चला गया। तब अज्जू वहां पहुंचा और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक दुकान के शटर पर आग लगाने नजर आ रहा है।

थाने में लिखित शिकायत
जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो आग को बुझाया गया। इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मामले में रविवार को विजय श्रीवास ने लिखित आवेदन चक्रधर नगर थाने में दिया है और कार्रवाई की मांग की। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आरोपी की तालाश जारी
इस मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी जीएल साहू ने बताया कि सैलून संचालक ने आवेदन दिया है। जिसमें अज्जू पठान के खिलाफ शिकायत की गई है। मामले में उसकी तालाश की जा रही है। सैलून के बाहर शटर के पास आग लगने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
