Kondagaon Rape Case: कोण्डागांव जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माकड़ी थाना क्षेत्र में सौतेले भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और नवजात को जन्म दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को धरदबोचा है। (Kondagaon Brother Raped Sister)

बहन के बच्चे का पिता बना भाई
मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। जहां 8-9 महीने पहले युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को नवजात शिशु को जन्म दिया। (कोण्डागांव में भाई ने बहन से किया दुष्कर्म)

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पीड़िता से पूछताछ की, जिसमें एक चौकाने वाला खुलासा हुआ। युवती ने बताया कि दुष्कर्म उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने किया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है। (Makdi newborn baby born)
