Bilaspur Murder: बिलासपुर में शादी में डांस करने पर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर हाथ टकराने को लेकर शुरू हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 28 नवंबर की रात बरतोरी गांव के एक युवक को 6 आरोपियों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना में दो बालिग और चार नाबालिग शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे के दोस्त कुश यादव और संदीप निषाद के बीच डांस के दौरान हाथ टकराने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते ही संदीप ने कुश को थप्पड़ मार दिया और उसके दोस्त भी मारपीट में शामिल हो गए। कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

बता दें, बरतोरी का एक युवक चाकू लेकर आया और रामभजन के सीने, माथे और आंख के नीचे तीन बार वार किए। गंभीर चोट लगने पर रामभजन लहूलुहान गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के भतीजे की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *