MP Shahdol Accident: अयोध्या दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की घर वापसी दर्दनाक हादसे में बदल गई। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

बता दें, मध्यप्रदेश के हादसा शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास हुआ। दरअसल, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के एक परिवार तूफान वाहन से सफर कर रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई| वहीं अन्य 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अयोध्या दर्शन से लौटते समय हुआ दर्दनाक दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरा तूफान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई। जिनकी पहचान गायत्री कंवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं और अयोध्या से धार्मिक यात्रा कर लौट रही थीं।
घायलों का इलाज जारी
दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 20 यात्री सवार थे। इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को ब्यौहारी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
