CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे, जानिए क्यों?

CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे, जानिए क्यों?

CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दुर्ग जिले में राशन कार्डों की जांच के बाद करीब 16 हजार सदस्यों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए गए हैं। एक लाख से अधिक राशन कार्डों में खामियों की शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग ने सत्यापन अभियान चलाया था।

CG Ration Card Update

नाम कटने के बाद इन दिनों खाद्य विभाग के कार्यालयों में हितग्राही अपने नाम दोबारा जुड़वाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, जिन्हें पिछले माह राशन नहीं मिल पाया। लोगों का कहना है कि परिवार के किसी एक सदस्य की भी आधार और ई-केवाईसी अपडेट न होने पर पूरे परिवार का राशन बंद कर दिया गया है।

CG Ration Card News

खाद्य विभाग के अनुसार नाम हटने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। इनमें ई-केवाईसी अपडेट न होना, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु, पलायन कर अन्य शहरों में बस जाना, अथवा पात्रता की शर्तें पूरी न होना प्रमुख हैं।
इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान कोई भी फर्जी राशन कार्ड नहीं पाया गया है। नाम उन्हीं के काटे गए हैं जो योजना की पात्रता में नहीं आते। उन्होंने बताया कि जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है या जिनका जीएसटी टर्नओवर 25 लाख रुपये से ऊपर है, वे भी अपात्र की श्रेणी में आते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी हितग्राही को लगता है कि वह पात्र है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी अपडेट कराकर फिर से खाद्यान्न योजना का लाभ ले सकता है। फिलहाल विभाग पात्र हितग्राहियों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *