Raipur Murder: राजधानी रायपुर में आए दिन चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला फाफाडीह शराब भट्टी के पास से सामने आया है। जहां पुलिस को एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है. पुलिस की टीम रोज की तरह रात्रि गश्त पर निकली थी. इसी दौरान उनकी नजर भट्टी के पास पड़े गंभीर रूप से घायल युवक पर पड़ी. उन्होंने तत्काल उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान अमर लोहार (29 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक के गाल, पेट और हाथों पर चाकू से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
