Raigarh News: रायगढ़ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना का खुलासा तब हुआ, जब परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर युवती को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए युवती प्रिंसी की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
