Train Fare Hike: इस दिन से महंगा होगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए किराए

Train Fare Hike: रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराए में वृद्धि करने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2025 से नई किराया दरें लागू होंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

इस फैसले के बाद कई रूट्स पर यात्रा करना पहले के मुकाबले महंगा हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि रेलवे ने छोटी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए 215 किलोमीटर तक के सफर पर किराया नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *