Bilaspur News: न्यायधानी बिलासपुर में रविवार सुबह बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी, सतनाम नगर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार रात घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को शराब पीने की आदत थी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत का कारण तालाब में डूबना प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
