Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा में बवाल, पंडाल उखाड़ने की कोशिश…

Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा में बवाल, पंडाल उखाड़ने की कोशिश...

Pandit Pradeep Mishra: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra Shiv Puran Katha) की पांच दिवसीय शिवपुराण कथा के दौरान भुगतान को लेकर बवाल हो गया। कथा के चौथे दिन आयोजक समिति और टेंट ठेकेदार के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद टेंट ठेकेदार ने पंडाल उखाड़ने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस और कथा मैनेजमेंट टीम ने मामला शांत कराया। (दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा में बवाल)

टेंट ठेकेदार नरेंद्र कुमार साहू का आरोप है कि आयोजन के लिए 1.26 करोड़ रुपये में टेंट और पंडाल का सौदा तय हुआ था, लेकिन अब तक उन्हें केवल 26 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है। इसी कारण उन्होंने पंडाल हटाने की चेतावनी दी थी। (Pandit Pradeep Mishra Katha Vivad)

वहीं आयोजक समिति की ओर से प्रिया साहू और भूपेंद्र रिगरी ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक बड़ा धार्मिक आयोजन है, ऐसे में कभी-कभी आपसी मतभेद हो जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि भुगतान को लेकर कोई गंभीर समस्या नहीं है और शेष राशि जल्द ही चुका दी जाएगी।
विवाद के बावजूद कथा का आयोजन बाधित नहीं हुआ। पुलिस की मौजूदगी और प्रबंधन टीम की समझाइश के बाद शिवपुराण कथा सुचारू रूप से चलती रही। चौथे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे और अनुमान के मुताबिक करीब 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। (Durg Shiv Puran Tent Payment Vivad)

Durg Shiv Mahapuran Katha: दुर्ग में पं. प्रदीप मिश्रा करेंगे शिव महापुराण कथा, इस दिन से शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *