CG News: ATM में कैश डालने गईं महिला की आंख में स्प्रे डालकर पैसे ले भागा चोर, नकाबपोश बदमाश फरार

CG News: ATM में कैश डालने गईं महिला की आंख में स्प्रे डालकर पैसे ले भागा चोर, नकाबपोश बदमाश फरार

CG News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक स्थित Punjab National Bank (PNB) के एटीएम में कैश डालने पहुंची दो महिला बैंक कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक स्थित Punjab National Bank (PNB) के एटीएम में कैश डालने पहुंची दो महिला बैंक कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों महिला कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे 8 लाख 50 हजार रुपये लेकर एटीएम में नकदी भरने पहुंची थीं। उन्होंने 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम मशीन में डालकर उसे लॉक कर दिया था। इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी एटीएम बूथ के भीतर घुसा और अचानक महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे छिड़क दिया। बदमाश ने उनके पास बचे 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *