Raipur Murder: GF ने दोस्त संग सेक्स करने से किया इनकार तो कर दिया मर्डर; BF ने दुर्ग में गला घोंटा, रायपुर में फेंकी लाश, UP से गिरफ्तार

Raipur Murder: GF ने दोस्त संग सेक्स करने से किया इनकार तो कर दिया मर्डर; BF ने दुर्ग में गला घोंटा, रायपुर में फेंकी लाश, UP से गिरफ्तार

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में पिछले महीने मिली युवती की लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या दुर्ग में की गई थी और शव को बाइक से रायपुर लाकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। (Raipur Girlfriend Murder Case)

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को आरोपी हरीश पटेल युवती को दुर्ग के एक होटल में लेकर गया था। वहां उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवती पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। (Durg Girlfriend Murder)

हत्या के बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से शव को बाइक पर बीच में बैठाकर दुर्ग से रायपुर तक करीब 40 किलोमीटर तक ले गए और अमलीडीह इलाके के एक खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गए। 22 नवंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। (BF ने दुर्ग में गला घोंटाकर रायपुर में फेंकी लाश)

आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हरीश पटेल पर शक हुआ। कई राज्यों में दबिश के बाद उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों अरविंद नेताम और उषा राठौर के साथ मिलकर रायपुर के विधानसभा, डीडी नगर और मुजगहन इलाकों में 11 सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलो चांदी, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *