CG News: बटालियन कैंप में मर्डर, CAF जवान को साथी जवान ने मारी गोली

CG News: बटालियन कैंप में मर्डर, CAF जवान को साथी जवान ने मारी गोली

खैरागढ़: CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। खैरागढ़-लांजी मार्ग पर स्थित बटालियन कैंप में तैनात एक CAF जवान की उसी कैंप में पदस्थ दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था। वह 17वीं CAF बटालियन में पदस्थ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला आरोपी जवान भी उसी बटालियन कैंप में तैनात था और मृतक का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। किन परिस्थितियों में यह वारदात हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *