GGU Viral Video: GGU कुलपति ने भरी सभा में कथाकार का किया अपमान, बोले- आपको बुलाया किसने? यहां से निकलिए…

GGU Viral Video: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा राष्ट्रीय परिसंवाद में आमंत्रित वरिष्ठ कथाकार के सार्वजनिक अपमान से जुड़ा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अकादमिक जगत में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल कर रहे थे। परिसंवाद में नागपुर से आमंत्रित वरिष्ठ कथाकार मनोज रूपड़ा भी शामिल हुए थे और वे कार्यक्रम के दौरान सामने की सोफे पर बैठे थे।

कार्यक्रम में कुलपति के संबोधन के दौरान अचानक उन्होंने कथाकार मनोज रूपड़ा से पूछ लिया किभाई साहब, आप बोर तो नहीं हो रहे हैं? इस पर मनोज रूपड़ा ने जवाब दिया- विषय पर बात करिए। यह टिप्पणी कुलपति को नागवार गुजरी और इसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने मंच से ही कथाकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं बिना मुद्दे की बात नहीं करता, लेकिन कुलपति से कैसे बात करते हैं, इसका विवेक आपको नहीं है।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कह दिया कि आपको बुलाया किसने है? और कथाकार को भरी सभा में ही कार्यक्रम से निकल जाने के लिए कह दिया। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि भविष्य में उन्हें दोबारा आमंत्रित न किया जाए।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षाविदों और साहित्यकारों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। कई लोग इसे अकादमिक गरिमा के खिलाफ और विश्वविद्यालयी परंपराओं के विपरीत बता रहे हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *