Raipur Divya Darbar: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 अक्टूबर से आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। गुढियारी इलाके में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे, जिसमें बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा सुनाएंगे। आयोजन में लाखों भक्तों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। विवाद टालने के लिए 5 हजार बाउंसर्स भी तैनात रहेंगे।

आयोजन 4 से 8 अक्टूबर तक
दिव्य दरबार का आयोजन 4 अक्टूबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के तत्वावधान में समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं।
समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। बीते दिनों 14 सितंबर को कार्यक्रम कार्यालय का पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया।

मुख्य आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का केंद्र बिंदु होगा। पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, यातायात और भक्तों के बैठने जैसी व्यवस्थाओं का संचालन और समन्वय यहीं से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि और भक्तगण मौजूद रहे।
8 हजार से ज्यादा लोग देंगे सेवा
‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सौरभ कुमार ने बताया, कि आयोजन के दौरान लाखों श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में बुजुर्गों और विकलांगों को परेशानी ना हो, इसलिए 4 से 8 अक्टूबर तक नि:शुल्क 200 ई-रिक्शा चलाया जाएगा। इन रिक्शों से कहीं से भी कथा स्थल तक आ और जा सकते है। भक्तों के लिए रोजाना रात्रि 9 और सुबह 10 बजे भोजन (भंडारा) की व्यवस्था नि:शुल्क किया गया है। वहीं आठ हजार से ज्यादा लोग सेवा देंगे।

यहां खड़ी कर सकेंगे गाड़ियां
कथा सुनने के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं के लिए समिति ने पॉर्किंग की व्यवस्था की है। साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में कार व बाइक श्रद्धालु खड़ी कर सकेंगे।
