Surajpur Ashlil Video: रेस्ट हाउस में अश्लील डांस से मचा बवाल, वन विभाग के 3 अफसरों पर गिरी गाज

Surajpur Ashlil Video

Surajpur Ashlil Video: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित कुमली वाटरफॉल क्षेत्र में वन विभाग के रेस्ट हाउस से जुड़े अश्लील डांस वीडियो वायरल होते ही वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दो अधिकारी सस्पेंड, एक को नोटिस

वायरल वीडियो के बाद डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Surajpur Ashlil Video: गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, वीडियो वायरल

DFO ने FIR दर्ज करने की मांग की

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन मंडल अधिकारी (DFO) ने छत्तीसगढ़ पुलिस के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वीडियो में नजर आ रहे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। वन विभाग ने इस मामले में तीन अफसरों पर कार्रवाई कर मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटी हुई है।

Surajpur Ashlil Video: गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *