Surajpur Ashlil Video: गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सूरजपुर के वन विभाग के एक सरकारी रेस्ट हाउस में कथित तौर पर अश्लील डांस कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो कुमेली स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसके सार्वजनिक होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिससे सरकारी परिसरों के उपयोग और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था। प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
देखिए वीडियो –
Gariyaband Viral Video: SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल…
