CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए बड़ी राहत, अब 45 साल तक कर सकेंगे आवेदन

CG Govt Jobs: शासकीय सेवा में जाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल की ओर से इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, राजस्व मंडल अध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, राज्य शासन के अधीन सेवाओं के साथ निगम-मंडल, नगर सैनिक और अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए अब 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, पहले की गई सेवाओं के आधार पर अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

पुलिस विभाग में लागू नहीं होगा आदेश

सरकार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छूट गृह विभाग यानी पुलिस विभाग की सेवाओं पर लागू नहीं होगी। पुलिस विभाग की भर्तियों में आयु सीमा पहले की तरह निर्धारित नियमों के अनुसार ही रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *