CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, रायगढ़ में सुबह 8:30 बजे से लगेंगी स्कूल क्लासेस, मैदानी इलाकों में 4 दिन राहत

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसी बीच ठंड को देखते हुए रायगढ़ जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो शिफ्ट में संचालित स्कूलों में पहली शिफ्ट की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की कक्षाएं दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, एक शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 10 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

CG Weather Update

CG Weather Update

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ या अन्य सिस्टम प्रभावी नहीं है, जिससे मौसम साफ बना हुआ है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में रातें ज्यादा सर्द बनी रहेंगी, जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय कुछ राहत मिलेगी। बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 28.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय और उत्तर भारत से ठंडी हवाएं मध्य भारत की ओर बढ़ रही हैं। तेज जेट स्ट्रीम इन ठंडी हवाओं को छत्तीसगढ़ तक पहुंचा रही है, जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। कुछ इलाकों में शीतलहर जैसे हालात भी बन रहे हैं।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर में 12 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *