CG Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सोमवार सुबह उस कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एसएस प्लाजा में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि प्लाजा में स्थित पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील समेत कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 से अधिक गाड़ियां और 3 पानी टैंकर मौके पर पहुंचाए गए। आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन भीषण लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ज्वैलरी और स्टील की दुकानों को सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने JCB और हाइड्रा मशीनों को भी मौके पर बुलाया है। इनकी मदद से आग की चपेट में आए दुकानों के प्रथम तल को तोड़ा जा रहा है, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। नगर निगम द्वारा जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त टैंकर भी रवाना किए गए हैं।
