CG Weather Update: अगले 2 दिनों में शीतलहर से कांपेगा छत्तीसगढ़, इन इलाकों में घने कोहरे के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। ठंड से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर सहित अधिकांश जिलों में सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजधानी रायपुर में सुबह घनी धुंध छाए रहने की संभावना है। शाम के समय तापमान गिरने के साथ ही खुले क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ जाएगा।

CG Weather Update

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

अंबिकापुर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। यहां कई स्थानों पर बर्फ जमने जैसी स्थिति बन गई है। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम शुष्क रहेगा।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह से धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल तक ठंड का असर इसी तरह बना रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *