Mungeli Kidnapping Murder: दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार, आरोपियों में पार्षद भी शामिल

Mungeli Kidnapping Murder:

Mungeli Kidnapping Murder: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक के अपहरण और फिर बेरहमी से हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पांच आरोपियों में स्थानीय पार्षद भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है। अज्ञात आरोपियों ने युवक का दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में अपहरण किया। कुछ घंटों बाद युवक को उसके ही घर के बाहर गंभीर रूप से घायल अवस्था में फेंक दिया गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान पाए गए हैं, जिससे उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की पुष्टि होती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की गहन जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा अन्य संदिग्धों की पहचान भी सामने आई है, जिनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Bilaspur Kidnapping Murder: दिनदहाड़े युवक का किडनैप कर बेरहमी से हत्या; अधमरा छोड़कर भागे बदमाश, पुलिस की लापरवाही से गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *