Mohit Sahu Chhollywood Producer: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहित साहू पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से शुक्रवार (23 जनवरी) को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, डिस्चार्ज होने के बाद भी पीड़िता अब तक थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज नहीं करा सकी है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। (छालीवुड अभिनेता मोहित साहू गर्लफ्रेंड से मारपीट)
पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू उसे उज्जैन ले गया था, जहां उससे शादी की गई। बाद में आरोपी ने अपनी दूसरी शादी होने की बात कहते हुए संबंध से मुकर गया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की गई।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 का है। 22 जनवरी को हुई घटना के बाद पीड़िता लहूलुहान हालत में पुरानी बस्ती थाने पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। पुलिस जांच के दौरान फ्लैट के भीतर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है। (Chhattisgarhi film actor Mohit Sahu)
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवती के सिर से खून बहता साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती पर किसी ठोस वस्तु से हमला किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर मांगी माफी
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी और कुछ स्थानीय रहवासी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि स्थिति बिगड़ती देख मोहित साहू (Mohit Sahu Marpit) ने सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर माफी मांगी, ताकि मामला बाहर न जाए।
पुलिस ने भेजा अस्पताल
घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा था। पुरानी बस्ती पुलिस का कहना है कि युवती के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। (छालीवुड अभिनेता मोहित साहू मारपीट)
पुलिस का बयान
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शीलआदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, आरोपी फिल्म निर्माता मोहित साहू की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Raipur Breaking: छालीवुड अभिनेता मोहित साहू ने युवती से की मारपीट!
