Raipur Non Veg Ban: इन 2 दिनों रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर रोक, आदेश जारी

Raipur Non Veg Ban

Raipur Non Veg Ban: गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर रायपुर शहर में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। महापौर ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को नगर निगम रायपुर में मांस-मटन की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। (मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध)

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत जारी किया गया है। इन दोनों पावन अवसरों पर शहर में किसी भी प्रकार का मांस-मटन का विक्रय नहीं किया जाएगा। (रायपुर मांस-मटन बिक्री पर रोक)

आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे। मांस-मटन (Non Veg Ban) की दुकानों के साथ-साथ होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

महापौर ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई दुकानदार या होटल संचालक मांस-मटन (Raipur Meat Mutton Ban) की बिक्री करते पाया गया, तो सामग्री जब्त कर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने सभी दुकानदारों और होटल संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आदेश का पूर्ण रूप से पालन करें, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और सार्वजनिक भावनाओं का सम्मान हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *