CG News: घर में मिली महिला की 2 दिन पुरानी लाश, इलाके में सनसनी

CG News

CG News: Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय महिला कोतवालीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर के अंदर मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला देवरी थाना क्षेत्र के रानीतराई (रोड) गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका देवबत्ती बाई शासकीय कोतवाल के पद पर कार्यरत थीं और अपने घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों को घर से बदबू आने पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने में लग गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव 2 से 3 दिन पुराना और सड़ा हुआ है। फिलहाल, मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें हत्या और प्राकृतिक मौत दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *