Bilaspur School Chakubaji: बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित भारतमाता स्कूल (Bharatmata School Bilaspur Knife Attack) में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। पुरानी रंजिश के चलते 9वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त पर भी चाकू से वार किया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला (students Knife attack)
तारबाहर क्षेत्र निवासी आवेश मिर्जा (Avesh Mirza 12 Class student) भारतमाता स्कूल में 12वीं का छात्र है। मंगलवार को वह स्कूल की गैलरी में खड़ा था। तभी 9वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने उसे अपनी क्लास में बुलाया। जैसे ही आवेश वहां पहुंचा, 6 से 8 छात्र पहले से मौजूद थे। उन्होंने पुराने विवाद को लेकर आवेश से गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

चाकू से हमला, दोस्त भी घायल (9 class students Knife attack)
मारपीट के दौरान एक छात्र ने चाकू निकालकर आवेश (Avesh Mirza) पर वार कर दिया। इस बीच जब उसका दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा।
परिजन पहुंचे थाने, 3 छात्र हिरासत में
इलाज के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत तारबाहर थाना पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9वीं कक्षा के 3 छात्रों को पकड़कर जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
