CG Doctors Strike: स्टाइपेंड बढ़ाने डॉक्टरों का धरना, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

CG Doctors Strike: जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल करते हुए काम बंद कर दिया। इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ से लगे अन्य राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को 40 से 45 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ में उन्हें काफी कम राशि मिल रही है। इससे पहले भी डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।

CG Doctors Strike: जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल करते हुए काम बंद कर दिया। इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

जूनियर डॉक्टरों और कांग्रेस ने किया समर्थन

हड़ताल के दौरान मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था नियमित डॉक्टरों के भरोसे रही। इंटर्न डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के पार्किंग स्थल में धरना देकर अपनी मांगों को दोहराया। जूनियर डॉक्टरों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। वहीं कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इंटर्न डॉक्टरों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

Raipur Fraud: रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोटों का सौदा, कारोबारी से 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *