CG Ambulance Accident: ट्रैक्टर से टकराई एम्बुलेंस, नर्स की दर्दनाक मौत; रायपुर से शव लेकर जा रही थी

CG Ambulance Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से शव लेकर जगदलपुर जा रही एम्बुलेंस संबलपुर के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर सामने खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में एम्बुलेंस में सवार एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई।

नर्स की दर्दनाक मौत

हादसे में जान गंवाने वाली नर्स की पहचान शबनम खान के रूप में हुई है। वह जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में एम्बुलेंस के डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर से भिड़ने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *