छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन एप्लीकेशन से माध्यम से, समय की होगी बचत 

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन बिजली कनेक्शन के लिए अब एक सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है.अब व्यापारियों को अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. अब सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम के जरिए ही आवेदन किया जा सकता है.इसमें कारोबार की डिटेल, कनेक्शन की लोकेशन आदी की जानकारी देकर बिजली की सुविधा व्यवसायी आसानी से हासिल कर पाएंगे.अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया गया है. स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा. व्यवसायियों के समय और लागत की बचत को देखते हुए ये शुरुआत की गई है.इस नए सिस्टम के तहत व्यवसायी अब घर बैठे ही स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल पर अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं .आवेदन की स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है. पहले जहां कागजी कार्रवाई और कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब यह काम कुछ ही क्लिक में पूरा हो जाएगा.

ऐसे मिलेगा कनेक्शन

प्रदेश सरकार की बिजली से जुड़ी कंपनी की वेबसाइट https://www.cspdcl.co.in पर जाकर होम पेज पर ही कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद HT का विकल्प चुनकर इंडस्ट्रियल को सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद इसी वेबसाइट से डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वेबपेज पर यूजर पहुंचेगा. यहां सिंगल विंडो लॉगिन के जरिए कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकेगा. लिंक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *