पूर्व IAS अनिल टुटेजा के घर पर CBI का छापा 

प्रदेश में बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर पर दिल्ली की CBI टीम ने दबिश दी है.बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में एक वर्ष से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के आधार पर सशर्त जमानत दी थी.

लेकिन केवल ईडी के केस में राहत मिली है. उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है, जिसकी वजह से जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *