CG Drug Case: ढाबे के पास हेरोइन बेचते 2 युवक गिरफ्तार, मोबाइल-कैश समेत लाखों का सामान जब्त

CG Drug Case: दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 24.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत 4 लाख 66 हजार 800 रुपए बताई गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुरूद क्षेत्र में दो युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। संदिग्ध गतिविधियां मिलने के बाद घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

जामुल पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को सूचना मिली थी कि कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा के पास दो युवक हेरोइन बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह (23), निवासी सुभाष मार्केट, केएलसी जोन-2 खुर्सीपार और लुकेश कुमार सिंह (29), निवासी मौर्या कोचिंग के पास, 18 नंबर रोड कैंप-1 वैशाली नगर के रूप में हुई।

तलाशी में मिली हेरोइन और नकद राशि

पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 24.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 3,200 रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने मादक पदार्थ, मोबाइल और नकद समेत जब्त सामग्री की कीमत 4 लाख 66 हजार 800 रुपए आंकी है।

जामुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *