CG News: चौथी कक्षा के इंग्लिश पेपर में आया ये सवाल… हो गया विवाद

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा चौथी की इंग्लिश परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 7 जनवरी को आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र में पहले ही बहुविकल्पीय प्रश्न को लेकर आपत्ति सामने आई है। प्रश्न में पूछा गया था- मोना के कुत्ते का नाम क्या है? जिसके उत्तर विकल्पों में ‘राम’ नाम शामिल होने पर धार्मिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

इस प्रश्न को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि परीक्षा जैसे संवेदनशील माध्यम में इस तरह के प्रश्न और विकल्प शामिल करना अनुचित है।

विरोध के तहत विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन किया गया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रश्न पत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *