CG News: पकी हुई सब्जी में मिला मेंढक, जानिए फिर क्या हुआ…

CG News: राजनांदगांव जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला और बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां राजनांदगांव शहर के पास स्थित डेंटल कॉलेज की मेस में परोसी गई पकी मूंग की सब्जी में मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। इस गंभीर लापरवाही की शिकायत छात्रों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग से की गई, जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की और खाने के सैंपल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए। (राजनांदगांव डेंटल कॉलेज मेस में पकी हुई सब्जी में मिला मेंढक)

पकी हुई सब्जी में मिला मेंढक

डेंटल कॉलेज में संचालित मेस में आए दिन खाने में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आती है। लेकिन मामले को स्थानीय स्तर पर ही दबा दिया जाता है । वहीं 2 दिन पहले यहां बनी मूंग की सब्जी में एक मेंढक निकलने का मामला सामने आया था इसके बाद स्टूडेंट के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को मामले की शिकायत कर दी गई। (डेंटल कॉलेज के मेस के खाने में मेंढक)

शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर खाने का सैंपल लिया है। खाने में मेंढक मिलने के मामले को लेकर डीन डॉ एसके नंदा ने कहा कि मेंढक निकालना नहीं चाहिए कैसे निकाला यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयुर्वेदिक और डेंटल कालेज का मेस चलाया जाता है, जिसे मैनेजमेंट ही ऑपरेट करता है। (राजनांदगांव खाने में मेंढक)

डेंटल कॉलेज के मेस में जांच के लिए पहुंची टीम को यहां पर कई एक्सपायरी खाद्य पदार्थ के पैकेट भी मिले हैं । वही मेस में साफ-सफाई का अभाव भी नजर आया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि मेंढक मिलने की शिकायत मिली थी। इस पर निरीक्षण किया गया है । मौके पर पनीर, चावल, अरहर की दाल सहित पकी हुई सब्जियों के नमूने लिए गए हैं। यहां कुछ खामियां मिली है जिस पर नोटिस जारी किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *