छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेंगे 30,000 रुपये, बस करना होगा ये काम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है. 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को अब 30,000 रुपये मिलेंगे.

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है. उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने रायपुर में घोषणा की कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. विष्णुदेव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को कॉलेज में दाखिला लेने के लिए 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्रा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर न हो और अपनी शिक्षा पूरी कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *