PM SVANidhi Awards 2026: छत्तीसगढ़ को पीएम स्वनिधि योजना में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

PM SVANidhi Awards 2026: रायपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 'स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026' में राज्य को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान शामिल है।

PM SVANidhi Awards 2026: रायपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ में राज्य को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान शामिल है।

5 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य की ओर से दोनों पुरस्कार प्राप्त किए। इस दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

राज्य स्तर के दो पुरस्कारों के साथ छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों – बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को भी राष्ट्रीय सम्मान मिला।

3 नगरीय निकायों का शानदार प्रदर्शन

डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में एक लाख से कम आबादी वाले नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद बड़े बचेली को देश में पहला और नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा को दूसरा स्थान मिला। वहीं, एक लाख से 10 लाख आबादी वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में नगर निगम बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

यह सम्मान पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन से जोड़ने, संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने और उनकी आजीविका को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान मिलना राज्य में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पथ विक्रेताओं को सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया बड़ी उपलब्धि

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य और तीनों नगरीय निकायों को मिला राष्ट्रीय सम्मान स्थानीय निकायों की बेहतर कार्यप्रणाली और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को संस्थागत ऋण, डिजिटल भुगतान और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह उपलब्धि भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *