CG NHM strike: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, ये 4 मांगें हुई पूरी…

CG NHM strike: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद प्रदेशभर के 16 हजार से अधिक NHM कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 मांगों को तत्काल मान लिया गया है, 3 मांगों पर कमेटी बनाई गई है और 3 अन्य मुद्दों पर उच्च स्तरीय बातचीत जारी रहेगी। साथ ही जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था, उनकी बहाली पर भी विचार हुआ है। वहीं, जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था, अगर वे काम पर लौटते हैं तो नोटिस वापस ले लिया जाएगा।

बैठक के बाद देर शाम NHM कर्मचारियों ने आधिकारिक रूप से हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है।

 

ये 4 मांगें हुई पूरी

  • जुलाई 2023 से 5% वेतन वृद्धि लागू करना
  • 30 दिनों का वैतनिक अवकाश देना
  • वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना
  • 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराना

इन 10 सूत्री मांगों को लेकर थी हड़ताल

छत्तीसगढ़ के 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इनमें प्रमुख मांगें शामिल थीं-

1. संविलियन और जॉब सुरक्षा

2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

3. ग्रेड पे निर्धारण

4. कार्य मूल्यांकन पद्धति में सुधार

5. लंबित 27% वेतन वृद्धि

6. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण

7. अनुकंपा नियुक्ति

8. मेडिकल या अन्य अवकाश की सुविधा

9. स्थानांतरण नीति

10. न्यूनतम 10 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *