CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

tcw

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा के अनुसार कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचरण और ओडिशा तक फैली द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

CG Weather Update

इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन मौसम की अनिश्चितता बनी रह सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *