Janjgir Champa Murder: बहन से बात करने पर युवक की हत्या, प्रेमिका के भाई ने साथियों संग चाकू घोंपकर तालाब में फेंका शव

Janjgir Champa Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन से मोबाइल पर बात करने से मना करने के बावजूद युवक के नहीं मानने पर नाबालिग भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना राहौद चौकी क्षेत्र के ग्राम धरदेई की है।

 

एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि 11 फरवरी की रात धरदेई गांव स्थित पुरेना तालाब में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के रूप में हुई।

 

जांच में सामने आया कि राहुल चौहान 11 फरवरी को शिवरीनारायण मेला देखने गया था। मेला देखने के बाद वह अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई पहुंचा था, जहां वह पहले भी अक्सर आता जाता रहता था। इसी दौरान उसकी एक युवती से मोबाइल पर बातचीत होती थी। युवती के भाई ने उसे बहन से बात करने से मना किया, लेकिन राहुल नहीं माना।

 

इस बात से नाराज होकर नाबालिग युवक और उसके पांच दोस्तों ने राहुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 11 फरवरी की शाम को आरोपियों ने राहुल को तालाब के पास बुलाया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया और सभी आरोपी फरार हो गए।

 

पुलिस ने मामले में एक नाबालिग के अलावा मास्टरमाइंड मनीष चौहान, उसके सहयोगी राजवीर आदिले और शाहिल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 103, 1, 61, 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *