Raipur Rape: राजधानी रायपुर में गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात के दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्वर्णभूमि कॉलोनी निवासी आरोपी गोपाल गोयल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
