CG Big Breaking: दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती, 5 एकड़ में लगी फसल

CG Big Breaking

CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग (Durg Afim Kheti) जिले के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती का बड़ा मामला उजागर हुआ है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे करीब 5 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। (बलरामपुर अफीम खेती)

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक आदिवासी की जमीन को लीज पर लेकर झारखंड का एक व्यक्ति वहां अफीम की खेती कर रहा था। प्रशासन की टीम खेतों का निरीक्षण कर मामले से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। (दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती)

https://x.com/bhupeshbaghel/status/2031332221328699866?s=20


Durg Afim Kheti: अफीम खेती मामले में भाजपा नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, विनायक ताम्रकार के घर से 7 बोरी डोडा और खसखस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *