CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश, अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी; रायपुर समेत कई जिलों में बरसे बादल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।tc

नदियां उफान पर

लगातार बारिश के कारण सूरजपुर के बिहारपुर क्षेत्र में बरगा नदी उफान पर है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य सड़क संपर्क टूट गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर रहे हैं। कई लोग बाइक को कंधे पर उठाकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

गांवों में बाढ़ का खतरा

कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, बीजापुर जिले की छिन्नकवाली पंचायत के पांच गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

CG Weather Update

तापमान की स्थिति

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *