CG Tractor Accident: किराना दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, महिला को रौंदा, पति की हालत नाजुक

CG Tractor Accident: सारंगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मल्दा-ब में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान में बैठे पति-पत्नी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर माधोपाली से मल्दा की ओर जा रहा था। ग्राम मल्दा-ब के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे बनी किराना दुकान में घुस गया।

दुकान में बैठे थे पति-पत्नी

हादसे के समय हेमसेला निषाद अपने पति भरत लाल निषाद के साथ दुकान में बैठे हुए थे। ट्रैक्टर के तेज रफ्तार से दुकान में घुसते ही दोनों उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेमसेला निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत लाल निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल भरत लाल निषाद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *