CG Bus Fare Hike: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए नई किराया दरें लागू कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित बस सेवाओं के नए किराये तय किए हैं। नई दरों की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। (छत्तीसगढ़ बस किराया महंगा)
नई व्यवस्था के तहत साधारण बस सेवा में शुरुआती 5 किलोमीटर की यात्रा के लिए प्रति यात्री 10 रुपये किराया देना होगा। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये प्रति यात्री की दर से किराया लिया जाएगा। (छत्तीसगढ़ बस किराया बढ़ा)
बसों के लिए तय हुई नई किराया दरें
डीलक्स बस सेवा में शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रति किलोमीटर 2.20 रुपये प्रति यात्री की दर से किराया वसूला जाएगा। (छत्तीसगढ़ बस यात्रा महंगी)
वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों में शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये किराया तय किया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 3.30 रुपये प्रति यात्री की दर लागू होगी। (Chhattisgarh Bus Fare Hike)
वहीं, वातानुकूलित अर्द्ध शयनयान बसों में सीट के लिए प्रति यात्री 3 रुपये प्रति किलोमीटर और शयनयान सुविधा के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है। विस्तृत नियम और शर्तें राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।
दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी किराये में छूट
नई किराया व्यवस्था में पात्र दिव्यांग यात्रियों को राहत भी दी गई है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को बस किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
इसके अलावा, जिन श्रेणियों के यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की पात्रता प्राप्त है, उन्हें नियमानुसार 100 प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलता रहेगा।


